सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में महत्वपूर्ण दस्तावेजों तथा प्रपत्रों की स्क्रूटनी की गयी

सीधी धर्मेंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तारतम्य में मतदान के उपरांत जमा किये गये महत्वपूर्ण कागजात व प्रपत्रों की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अभिषेक कृष्णा (आईएएस) की उपस्थिति में स्क्रूटनी की गयी। शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी में सम्मिलित सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रपत्रों व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सामान्य प्रेक्षक अभिषेक कृष्णा (आईएएस) ने अभ्यर्थियों व उनके प्रतिनिधियों के समक्ष विधानसभावार स्क्रूटनी की तथा मतदान के दौरान भरे गये कागजात के विषय में जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर स्वरोचिष सोमवंशी, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही, संबंधित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
