जिले में धूम धाम से मनाया गया भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव

0 681
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : राम नवमी का त्यौहार भगवान राम के जन्म की याद दिलाता है, जिन्हें सत्य और धार्मिकता का प्रतीक माना जाता है। उनके धर्म, अच्छे आचरण और सद्गुणों के लिए उनकी सराहना की जाती है। यह त्यौहार भगवान राम के समय और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाता है 17 अप्रैल को सीधी – शहर के हृदय स्थल में 108 वर्षीय श्री राम नाम संकीर्तन से संकल्पित आध्यात रामायण मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन ब्रह्मा श्री श्री 1008 श्री स्वामी गोपाल दास महाराज जी के मंदिर परिसर में रामनवमी के अवसर पर श्रीराम जन्म उत्सव मनाया गया। अध्यात्म रामायण मंदिर पुजारी शत्रुघ्न दास ने बताया कि इन दिनों में मां के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्तों में नवरात्रि को लेकर काफी उत्साह रहा नवरात्रि के आखिरी दिन रामनवमी का पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया और भगवान् की भव्य आरती की गई । इस मौके पर सीधी की प्रसिद्ध भजन कीर्तन गायिका श्रीमती चंद्रमुखी सिंह ,श्रीमती सुधा शुक्ला ,श्रीमती उर्मिला द्विवेदी , श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती गुड़िया पांडे की टीम सहित श्रीमती गुड्डी सनद, श्रीमती रेखा सिंह, श्रीमती बंदना सेन ने संगीत की प्रस्तुति दी इस दौरान मंगलेश्वर सिंह, कुमुद किशोर अवधिया, अंबिकेश पाठक, अतुल पांडे, द्रोणाचार्य तिवारी, शुक्ला जी, महेंद्र शराफ, रोशन कामदार, बिल्डर नामदेव, रमेश गुप्ता श्रीमती रश्मि गुप्ता, आदि काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे एवं प्रसाद वितरण किया गया।

News TOP Footer