कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार विधायक चुरहट अजय सिंह की आज होंगी सभाएं

सीधी धर्मेंद : सीधी संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होने जा रहा है चुनावी समर में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल के पक्ष में जनता का आशीर्वाद और समर्थन मांगने आज 15 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव हेलीकॉप्टर से ताबड़तोड़ सभाएं करेंगे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीधी जिले के बरमबाबा में दोपहर 1.00 बजे और बहरी में शाम 4:00 कुबरी में शाम 5:00 पनवार चौहानन टोला में शाम 6:00 बजे विशाल चुनावी सभा का आयोजन किया गया है साथ ही सीधी संसदीय क्षेत्र के व्यहारी दुधमनिया में भी जनसभा का आयोजन किया गया है जिला कांग्रेस कमेटी सीधी ने आग्रह है कि नजदीकी कार्यक्रम अनुसार लोकसभा क्षेत्र के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व सांसद पूर्व विधायक,लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी,जिलाध्यक्षगण पूर्व अध्यक्षगण, नगरीय निकाय एवं पंचायती राज के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी सभी अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित समस्त पार्षदगण,जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य कांग्रेसजन जनता जनार्दन माताएं बहने ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचकर जनसभा को सफल बनाएं।
