त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हुआ शांति समिति की बैठक का आयोजन

0 589
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आगामी त्यौहारों चैत्र नवरात्रि, झूलेलाल जयंती, ईद उल फितर, भीमराव अंबेडकर जयंती, रामनवमी तथा हनुमान जयंती को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक का आयोजन अपर कलेक्टर राजेश शाही एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव की उपस्थिति में किया गया। अपर कलेक्टर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति के सदस्यों के माध्यम से जिले वासियों से अपील की है कि त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जिससे जिले में किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो तथा किसी अन्य को हमारे कारण कोई असुविधा नहीं हो। इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है, इसका उल्लंघन न हो। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की राजनैतिक गतिविधियों का आयोजन नहीं किया जाए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर नीलेश शर्मा, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास प्रिया पाठक, मझौली आर पी त्रिपाठी, शांति समिति के सदस्यगण, गणमान्य नागरिक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित हुए।

News TOP Footer