कांग्रेस लोकतन्त्र समाप्त करने का मंसूबा पूरा नहीं होने देगी कहा विधायक अजय सिंह ने

0 641
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : चुरहट क्षेत्र के ग्राम पोस्ता, चकडौर और खड्डी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधायक अजय सिंह ने कहा कि आज देश में हर वर्ग तानाशाही से प्रताड़ित है। भाजपा सरकार देश के संविधान व समृद्ध लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है| कांग्रेस पार्टी भाजपा के इन मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी। भाजपा की निरंकुश सरकार से संविधान को खतरा है। अजयसिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सभी के कल्याण के लिए पांच न्याय को देने की घोषणा की है| इसमें युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय एवं श्रमिक न्याय शामिल है। केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद नौजवानो, किसानों एवं आमजन की खुशहाली के कार्य किए जाएंगे। सीधी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने कहा कि इलेक्टोरल बांड इस देश का नही बल्कि विश्व का सबसे बड़ा घोटाला है। इलेक्टोरल बांड के नाम पर भाजपा सरकार हफ्ता वसूली कर रही थी जिस पर सुप्रीम कोर्ट को अंकुश लगाना पड़ा। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का सहारा लेकर बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। भाजपा की केंद्र सरकार सत्ता का दुरूपयोग कर विपक्षी दल के नेताओं, मुख्यमंत्रियों को जेल में भेज रही है।

News TOP Footer