चुरहट के शिवराजपुर में दो पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह और डॉ गोविंद सिंह ने खेली होली

0 112
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : आज चुरहट के शिवराजपुर में हुए होली समारोह में फाग,गीत और रंग गुलाल से जमकर होली मनाई गई। अजयसिंह राहुल भैया के आमंत्रण पर हुये इस होली समारोह में विन्ध्य अंचल की अनेक विशिष्ट विभूतियां शामिल हुई और एक दूसरे को होली की बधाइयां दी। सीधी जिला भर के कांग्रेस कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता, शुभचिंतक, समर्थक और चहेते ,क्या आम क्या खास सभी रंग,अबीर और गुलाल में एकाकार हो गए। फगुहारों के स्वागत में ठंडई, नाश्ता, जलपान,पान तंबाकू के स्टाल में एक बुजर्गवार आदिवासी मिले। उनका कहना था कि मैं देख, सुन नहीं पाता। लाठी लेकर सिर्फ चल लेता हूं। तीन पीढ़ियों से मैं इस परिवार के पास फगुआ जोहारने आता था। चुरहट गढ़ी में राव साहब को फगुआ सुनाया। गढ़ी से लेकर शिवराजपुर जकीरा में कुंवर साहब को सुनाया। लालसा थी जीवन की अंतिम बेला में राहुल भैया को सुना दूं। आज मेरी लालसा पूरी हो गई। होली समारोह में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने नगरिया बजा कर फाग का गायन किया साथ मे पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा गोविंद सिंह,पूर्व विधायक नीलाशु चतुर्वेदी ने भी फाग का गायन किया और विंध्य के कोने कोने से आये तमाम नेता और कार्यकर्ताओ ने इस होली के त्यौहार को बड़े हर्ष उल्लास एवं धूमधाम से मनाया।

News TOP Footer