सामान्य प्रेक्षक श्री कृष्णा ने ब्यौहारी में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की

0 101
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : लोकसभा निर्वाचन 2024 के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अभिषेक कृष्णा (आईएएस) द्वारा जनपद कार्यालय ब्यौहारी में निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, तहसीलदार, सेक्टर अधिकारी एवं अन्य नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के अनुरूप ही सभी कार्यवाहियां करते हुए त्रुटि रहित निर्वाचन सम्पन्न करायें। निर्वाचन कार्य में सभी टीमों के बीच आपसी समन्वय आवश्यक है इसलिए रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय के सतत संपर्क में रहें तथा जारी सभी निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। भ्रमण के दौरान सामान्य प्रेक्षक द्वारा ग्राम बोडडीहा, अखेटपुर, खड्डा एवं सनौसी में 10 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पीने का पानी, शौचालय, विकलांग एवं बुजुर्गो के लिए व्हील चेयर, छाया इत्यादि सुविधा के लिए निर्देश दिए।

News TOP Footer