थाना बहरी पुलिस ने 10 किलो 350 ग्राम गांजा जप्त कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

सीधी धर्मेंद : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्येनजर निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं के उपर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उसी कड़ी में थाना प्रभारी बहरी द्वारा मुखविर सूचना के आधार पर स्वयं के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना हुई जो मौके से पहुंच कर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम भलुहई में एक साथ जग्यराज सिंह चौहान पिता देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान, मनोज सिंह चौहान पिता देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान उम्र 50 वर्ष, बाबूलाल सिंह चौहान पिता समर बहादुर सिंह चौहान उम्र 50 वर्ष, मणिराज सिंह पिता समर बहादुर सिंह चौहान उम्र 65 वर्ष सभी निवासी ग्राम भलुहई थाना बहरी के घर सामने लगी सब्जी की बाड़ी में रेड कार्यवाही की गई तो आरोपियों के कब्जे से 129 नग गाँजे के अधसूखे पौधे मिले जिनके तौल कराने पर 10.350 किलोग्राम गांजा कीमती 1 लाख 5 हजार रूपये पाया गया जिसे आरोपियों से जप्त कर उसके उत्पादन और रखने के संबंध में वैद्य दस्तावेज की मांग की गई जो कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये आरोपियों का उक्त कृत्य एनडीपीएस की धारा 20(B) के तहत दंडनीय पाए जाने पर अलग-अलग अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
