एम.एस.,एम.सीएच. न्यूरोसर्जन डॉक्टर कार्तिकेय शुक्ला देंगे लाइफ केयर हॉस्पिटल सीधी में सेवा

सीधी धर्मेंद : कहने को तो हिंदुस्तान चांद पर पहुंच गया लेकिन चांद पर पहुंचने वाले देश के एक छोटे से जिले सीधी में आज भी डॉक्टरों की भारी कमी है जिसकी वजह से इलाज के लिए जरूरतमंद लोगों को दूसरे जिले और दूसरे प्रदेशों की ओर इलाज के लिए जाना पड़ता है इससे उनका काफी धन बर्बाद होता है लेकिन सीधी जिले के लिए यह खुशी की बात है की सीधी जिले में जन्मे पले बढ़े युवा डॉक्टर कार्तिकेय शुक्ला एम एस एम सी एच न्यूरोसर्जन बन गए हैं वर्तमान में उनकी सेवाएं अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल रीवा में मिल रही है लेकिन एक विशेष कार्यक्रम के तहत डॉक्टर कार्तिकेय शुक्ला अब सीधी शहर में स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं देने के लिए मिला करेंगे इसके लिए तारीख नियत की गई है 30 मार्च को अपोलो स्पेक्ट्रो हॉस्पिटल रीवा के न्यूरो सर्जरी के डॉक्टर कार्तिक के शुक्ला अपनी सेवाएं देने लाइफ केयर हॉस्पिटल पहुंचे और उन्होंने सिर रीढ़ की हड्डी की चोट, ब्रेन स्पाइन, ट्रामा सर दर्द, कमर गर्दन पीठ का दर्द न्यूरोपैथिक पेन, ब्रेन हेमरेज, स्ट्रोक पक्षाघात, मिर्गी के दौरे एपिलेप्सी आदि कई रोगों के मरीजों का परीक्षण और इलाज किया सीधी जिले में अपनी सेवाएं देने आए डॉक्टर कार्तिकेय शुक्ला से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनसे उनकी सेवाओं को लेकर खास बातचीत की जिस पर डॉक्टर कार्तिकेय शुक्ला ने कहा कि सीधी मेरा घर है इसलिए मैं चाहता हूं कि यहां के लोगों को मेरी सेवाएं प्राप्त हो इसके लिए मैं हर महीने निर्धारित तारीखों पर लाइफ केयर हॉस्पिटल में आकर अपनी सेवाएं दिया करूंगा। कई रोगों के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सीधी जिले के लिए यह एक अच्छी खबर है जिस इलाज के लिए लोगों को रीवा नागपुर जबलपुर जैसे शहरों के लिए भाग दौड़ करनी पड़ती थी अब वह डॉक्टर महीने में दो बार लाइफ केयर हॉस्पिटल सीधी में अपनी सेवाएं देंगे इसका लाभ जिले के लोगों को मिलेगा।
