निर्दलीय प्रत्याशी सुनील तिवारी के नामांकन फार्म पर लगाई आपत्ति निरस्त हुई

0 478
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 28 मार्च को सीधी लोकसभा सीट के लिए नामांकन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के फॉर्म की संवीक्षा का काम संपन्न हो गया संवीक्षा के दौरान 20 उम्मीदवारों के नामांकन फार्म विधि मान्य पाए गए वहीं दो उम्मीदवारों के फॉर्म निरस्त कर दिए गए फार्मो की संवीक्षा के दौरान उसे समय एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया जब भारतीय जनता पार्टी द्वारा व्योहारी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले सुनील तिवारी के नामांकन फार्म पर आपत्ति लगा दी आपत्ति पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुनवाई करते हुए उक्त फॉर्म को विधि मान्य करार देते हुए आपत्ति को निरस्त कर दिया। इस घटनाक्रम पर लोगों को काफी अचरज हुआ कि इतनी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन फार्म पर आपत्ति क्यों कर रही है वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने निर्दलीय प्रत्याशी जिनके नामांकन फार्म पर भाजपा ने आपत्ति जताई थी उनसे उनकी प्रतिक्रिया चाहि तो उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारे जन समर्थन को देखकर घबराई हुई है इसलिए ऐसा कदम उठा रही है।

News TOP Footer