सीधी में रेल आने के पत्रकारों के सवाल पर मैं भी झूठ बोलते बोलते तंग आ गया था कहा अजय प्रताप सिंह ने

सीधी धर्मेंद : वर्ष 2024 में हो रहे लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 400 सीट जीतने का दावा कर रही है ऐसे में पूरे देश में बीजेपी के पक्ष में दूसरे पार्टी के नेताओं की भगदड़ मची हुई है लेकिन मध्य प्रदेश के सीधी लोकसभा सीट में यहां का नजारा कुछ दूसरी तरह का हो गया है सीधी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा से सांसद अजय प्रताप सिंह ने पार्टी के काम काज के तरीकों से नाखुश होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता से इस्तीफा दे दिया है इतना ही नहीं अजय प्रताप सिंह ने पार्टी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरकर उसके खिलाफ बिगुल फूंक दिया है अजय प्रताप सिंह ने सीधी सीट से पर्चा दाखिल करके पार्टी के आला नेताओं को भी अपने बागी तेवरों से चौंका दिया था रही सही कसर अजय प्रताप सिंह ने लोकसभा क्षेत्र सीधी के नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन पूरी कर दी अजय प्रताप सिंह ने सीधी शहर के पूजा पार्क में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तरह एक विशाल जन सभा आयोजित की इस जनसभा में सीधी सिंगरौली और व्यवहारी क्षेत्र से हजारों की संख्या में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया पूजा पार्क में आयोजित जनसभा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ सभा करके अजय प्रताप सिंह ने बीजेपी पर सीधा हमला बोल दिया अजय प्रताप सिंह ने पूजा पार्क में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गरीबों से गरीबी से विकास से कोई मतलब नहीं है सीधी जिले में रेल आने के पत्रकारों के सवाल पर मैं भी झूठ बोलते बोलते तंग आ गया था, भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की बखिया उधेड़ते हुए कहा कि पिछले 2 साल से आवास योजना की राशि किसी हितग्राही के खाते में नहीं आई है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेता झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं जनता को लालच की आग में धकेल रहे हैं। पूजा पार्क में आयोजित जनसभा को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने भी संबोधित किया और भारतीय जनता पार्टी को जड़ से उखाड़ फेंकने की अपील की पूजा पार्क में जनसभा करने के बाद अजय प्रताप सिंह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की अगुवाई में विशाल जुलूस निकालकर नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर अजय प्रताप सिंह ने अपना दूसरा सेट नामांकन फार्म जमा कर दिया। जुलूस के दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं की भारी संख्या को देखकर जिले में अब चर्चा व्याप्त हो रही है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने यदि अपना पूरा प्रभाव दिखा दिया तो चुनावी समीकरण बिगड़ सकते हैं। अपना नामांकन फार्म जमा करने के बाद अजय प्रताप सिंह से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने कई सवाल दागे जिसका उन्होंने जवाब दिया अजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं की करनी और कटनी में फर्क आ गया है इनका विकास ढोल का पोल है।
