भारी लाव लश्कर और कई सैकड़ा की संख्या में समर्थक लेकर आए नेता जी नहीं भर पाए पर्चा

सीधी धर्मेंद : सीधी लोकसभा के चावन में आज उसे समय बड़ी ही अजब स्थिति बन गई जब व्योहारी से लोकसभा क्षेत्र सीधी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने आए सुनील तिवारी अपना नामांकन फार्म जमा करने कलेक्ट्रेट पहुंचे लेकिन उनके फार्म में कुछ त्रुटियां थी निर्वाचन कक्षा में उन्होंने प्रवेश अंतिम समय में कर लिया था लेकिन फॉर्म कंप्लीट ना होने की वजह से जब उन्हें फॉर्म कंप्लीट करने के लिए कहा गया तो वह फॉर्म लेकर बाहर चले गए इसके बाद जब वह फिर फॉर्म लेकर वापस लौटे तो फॉर्म जमा करने का समय निकल चुका था जिसके बाद सहायक रिटर्निग आफिसर ने उनसे आगामी तिथि में फॉर्म जमा करने के लिए कहा इसके बाद नेताजी अपने समर्थकों के साथ निराश होकर वापस आ गए और अब वह 26 मार्च को अपना पर्चा दाखिल करेंगे लेकिन भारी लव लश्कर और सैकड़ो की संख्या में समर्थक लेकर आए नेता जी को अपने ही समर्थकों को जवाब देते नहीं बना और वह पूरे लाव लस्कर के साथ वापस व्योहारी लौट गए नेताजी का पर्चा न जमा होना पूरे क्षेत्र में अब चर्चा का विषय बन रहा है।
