कार्यकर्ता कांग्रेस कि रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाएं कहा कमलेश्वर पटेल ने

सीधी धर्मेंद : सीधी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल का सतत संपर्क कर रहे है गुरुवार को देवसर क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैठक सहित अनेकों ग्रामों में सघन जनसंपर्क कर देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है,कांग्रेस का कार्यकर्ता को संगठित होकर हर बूथ पर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराना है। श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्वहारा वर्ग की पार्टी है जो सदैव अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर योजना बनाकर उसके हित के लिए कार्य करती है। इस मौके पर आदिवासी नेता एवं उपाध्यक्ष,भाजपा ब्लाक देवसर श्री लाखन सिंह ने कांग्रेस की रीति-नीति एवं विचारों से प्रभावित होकर सभी के समक्ष कल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री कमलेश्वर पटेल ने उन्हें कांग्रेस का दुपट्टा पहन कर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
