राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह के इस्तीफे पर कहा विधायक श्रीमती रीति पाठक ने कहीं न कहीं उनके मन में कोई व्यक्तिगत विषय या महत्वाकांक्षा रही होगी

0 409
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह के भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद सीधी जिला भाजपा में हड़कंप मच गया इस दौरान राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह के इस्तीफे पर पहली और बड़ी प्रतिक्रिया सीधी जिले की विधायक श्रीमती रीति पाठक की आई विज्ञप्ति के द्वारा जारी किए गए अपने बयान में विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि अजयप्रताप सिंह जी का पार्टी छोड़ना दुखद है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी आज एक विशाल वटवृक्ष है, लेकिन जब भी कोई पत्ता टूटता है, तो उसका अहसास इस वृक्ष को होता है। भाजपा को उनके जाने का दुख है। उन्होंने किन परिस्थितियों में पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया, यह तो मैं नहीं बता सकती, लेकिन उनका यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के अनुरूप नहीं है। यह बात भाजपा विधायक श्रीमती रीति पाठक ने राज्यसभा सांसद श्री अजयप्रताप सिंह द्वारा पार्टी त्यागने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। विधायक श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि श्री अजयप्रताप सिंह एक वरिष्ठ कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता रहे हैं। इतने सालों के उनके राजनीतिक जीवन में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें क्या-क्या नहीं दिया? युवा मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनाने के बाद उन्हें रचनात्मक प्रकल्प का संयोजक बनाया गया। उन्हें प्रदेश भाजपा का मंत्री और महामंत्री बनाया गया। दो-दो बार उन्हें विनिंग सीट से टिकट दिया गया। इसके बाद उन्हें राज्यसभा का सांसद बनाया गया। इन सबके अलावा पार्टी ने उन्हें सम्मान तो इतना दिया कि उन्हें भी कल्पना नहीं रही होगी। उन्हें किस बात का दुख हुआ है यह मैं समझ नहीं पा रही हूं। उनका इस्तीफा देना, या खुद को पार्टी से अलग करना यह बताता है कि कहीं न कहीं उनके मन में कोई व्यक्तिगत विषय या महत्वाकांक्षा रही होगी।

News TOP Footer