घोषणा पत्र में किए वादे नहीं निभा रही भाजपा सरकार कहा-ज्ञान सिंह चौहान ने

0 131
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सीधी विधानसभा अन्तर्गत ग्राम सतनरा में जनता जर्नादन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विधानसभा चुनावों में मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त करने पहुंचे,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में आपने भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया जिसके लिए मैं आप सब का तहे दिल से आभारी हूं हम आप एक परिवार की तरह है हर सुख और दुख में मैं आपके साथ हमेशा खड़ा मिलूंगा चुनाव में हार जीत मायने नहीं रखती है आप सब का प्यार और आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ यही मेरी पूंजी है उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान एवं युवा विरोधी है प्रदेश में ओला से किसानों की फैसले प्रभावित हुई है लेकिन नुकसान का अभी तक सर्वे नहीं कराया गया तत्काल सर्वे कराया जाए एवं सहायता राशि प्रदान की जाए प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है लेकिन यह सरकार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रही है ग्रामीण जनों से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र में किए एक भी वादे को अभी तक नहीं निभाया है अपने किए घोषणाओं को भाजपा सरकार निभाए आगे लोकसभा के चुनाव होने वाले है भाजपा के नेता फिर से आपके बीच में वोट मांगने आएंगे तो उनसे यह सवाल आप सब जरूर करिएगा कि आपने अपने वादे आज तक पूरे क्यों नहीं किया चर्चा के दौरान भारी संख्या में किसान भाई एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

News TOP Footer