नेशनल लोक अदालत में कुल 3539 प्रकरणों का हुआ निराकरण

0 142
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 9 मार्च को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में दिनांक 09 मार्च 2024 को जिला न्यायालय सीधी एवं सिविल न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन तथा मझौली में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार पाण्डेय, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री बृजेन्द्र सिंह एवं अन्य न्यायाधीशगण द्वारा जिला न्यायालय परिसर में दीप प्रज्वलन कर किया गया इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पाण्डेय ने कहा कि आपसी राजीनामा से प्रकरणों का निराकरण सर्वोत्तम तरीका है जिससे समय एवं धन की क्षति रूकती है और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। आज सीधी, चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लम्बित कुल 3931 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये जिनमें 376 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इसी प्रकार कुल 32347 प्री-लिटिगेशन प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये जिनमें 3163 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इस प्रकार नेशनल लोक अदालत में कुल 3539 प्रकरणों का निराकरण हुआ। आज आयोजित नेशनल लोक अदालत में सीधी, चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली में आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लम्बित कुल 3931 प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये जिनमें 376 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इसी प्रकार कुल 32347 प्री-लिटिगेशन प्रकरण निराकरण हेतु रखे गये जिनमें 3163 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।

News TOP Footer