भाजपा प्रत्याशी डॉ मिश्रा का लोकसभा कार्यालय में हुआ नागरिक अभिनंदन

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी लोकसभा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान के अगुवाई और अध्यक्षता में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ, जिसे संबोधित करते हुए पार्टी के लोकसभा के अधिकृत प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा ने दोनों हाथजोड़कर सिर झुक कर उपस्थित जन सैलाब का अभिनंदन करते हुए कहा कि मैं क्षेत्र की जनता के लिए 24 घंटे समर्पित भाव से कार्य करूंगा। भारतीय जनता पार्टी के सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र 11 के सांसद प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र के कार्यालय में कार्यकर्ताओं के जन सैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रकी जनता जनार्दन की आशा और आकांक्षा पर पर खडा उतरने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए सीधी से भोपाल और भोपाल से दिल्ली एक कर दूंगा। भावुक हुए डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र की जनता का सदैव सेवक बनाकर रहा हूं और आप सभी को साक्षी मानकर यह विश्वास दिलाता हूँ कि लोकसभा के सर्वांगीण विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। अध्यक्षीय उदबोधन में अभिनंदन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता डॉ राजेश मिश्रा बनकर प्रचंडमतों से जीत सुनिश्चित करें। भाजपा द्वारा सीधी लोकसभा का प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा को बनाए जाने पर धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने डॉ राजेश मिश्रा की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से की। विधायक श्री टेकाम ने कहा कि जैसे शिवराज सिंह जी रात दिन जनता की सेवा में लगे हुए है, उसी प्रकार डॉक्टर राजेश मिश्रा पाँव- पाँव वाले भैया की तरह लगे हुए हैं। इस अवसर पर लोकसभा संसदीय क्षेत्र सीधी, सिंगरौली और ब्यौहारी के जिला पदाधिकारी, मोर्चा मंडल के अध्यक्ष और पदाधिकारी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।
