देशभर के किसानों के आंदोलन और उनकी मांगों के समर्थन में कांग्रेस ने दिया धरना

0 103
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की अगुवाई और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में देशभर के किसानों के आंदोलन और उनकी मांगों के समर्थन में 29 फरवरी को वीथिका भवन प्रांगण में धरना प्रदर्शन आयोजित कर केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी को किसान विरोधी बताया और किसानों की विभिन्न मांगो का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम सीधी कलेक्टर को सौंपा। आयोजित धरना प्रदर्शन में जिलेभर के कांग्रेस नेता किसान युवा मजदूर और कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों की मांगे के समर्थन में कार्यकम स्थल पर पहुंच आवाज बुलंद की।किसानों के समर्थन में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि देशभर का किसान अपनी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए आंदोलन कर रहा है लेकिन मोदी सरकार अपने जिद पर अड़ी है वह किसानों को एमएसपी नहीं देना चाहती है हमारे किसान भाइयों के आंदोलन को मोदी सरकार दमनकारी नीति अपनाकर दबाने का प्रयास कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है मोदी सरकार की मनसा कभी पूरी नहीं होगी आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि मोदी सरकार किसानों का हित नहीं चाहती है किसान विरोधी है मोदी सरकार, झूठी गारंटी देते है मोदी देश के किसान अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत है वो एमएसपी की गारंटी चाहते हैं स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो लेकिन मोदी सरकार डंडे बंदूक के दम पर किसानों के आंदोलन को दबाना चाहती हैं कांग्रेस ने किसानों की कर्ज माफी की थी आज किसान फिर मांग कर रहे लेकिन मोदी सरकार किसानों को अपना दुश्मन समझ रही है उनको रोकने के लिए दिल्ली की सीमा पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किए गए हैं। जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब भाजपा के झांसे में मत आइए ये झूठ बोलने वाले लोग है चुनावी घोषणाएं करते हैं लेकिन अब इनका हिसाब करने का समय फिर आ रहा है आने वाले लोकसभा चुनावों में इनको सबक सिखाना आप सबकी जवाबदारी है। धरना कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने मौजूद लोगों को संबोधित करने के बाद अपनी मांगों का राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को सौपा। कांग्रेस के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता और जनता मौजूद थी। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए।

News TOP Footer