कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने ओला प्रभावित ग्राम का किया दौरा

0 644
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सीधी विधानसभा अन्तर्गत ग्राम तिलवानी में जनता जर्नादन का आभार व्यक्त करने पहुंचे साथ ही हाल में हुए ओलावृष्टि के कारण हुए किसानों के फसलों के नुकसान के संबंध में किसानों से चर्चा कर उचित मुआवजा दिलवाने का भरोसा दिलाया ज्ञान सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए कहा कि मैं हर सुख-दुख में आपके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा वर्तमान में ओलावृष्टि के कारण आपकी फसलें नष्ट हो गई हैं इसके संबंध में मैंने कलेक्टर को फसलों की नुकसानी का सर्वे करने एवं मुआवजा राशि देने हेतु मांगपत्र भेजा है यदि भाजपा सरकार ओला से प्रभावित फसलों का मुआवजा किसानों को नहीं देती है तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में संघर्ष करेगी और उनके हक और अधिकार की लड़ाई लड़ी जाएगी उन्होंने किसानों को अशास्त करते हुए कहा कि कांग्रेस आपकी लड़ाई लड़कर आपका अधिकार अवश्य दिलाएगी। चर्चा के दौरान सूदन सिंह रामचरण सिंह नीलकंठ गोस्वामी राघव सिंह भाईलाल सिंह धर्मराज सिंह रंगदेव सिंह प्रेमनाथ गोस्वामी लालदेव सिंह सुखलाल बैगा छोटेलाल सिंह महेश प्रसाद साकेत धनराज सिंह रमेश सिंह लाल सिंह कमल नारायण सिंह मानसिंह सोमनाथ गोस्वामी शिव बहादुर सिंह प्रेमलाल सिंह वंशलखन सिंह सहित भारी संख्या में किसान भाई एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

News TOP Footer