राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

0 99
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 30 जावरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अगवाई में कांग्रेस ने गांधी चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात कांग्रेस भवन में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया विचार संगोष्ठी में अपने विचार रखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलकर ही राम राज्य की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है वर्तमान परिस्थितियों में देश का संविधान और आम लोगो के अधिकार दोनो खतरे में हैं संविधान की रक्षा करना हम सब का दायित्व है देश के लोगों को न्याय दिलाने के लिए हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जी न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं उन्होंने देश में संविधान की रक्षा और आम जनता के हितों की लड़ाई और न्याय के लिए यह यात्रा निकाली है जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि महात्मा गांधी एक विचार हैं और उसे विचार का हम सबको अनुसरण करना चाहिए।संगोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार रखें श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं विचार संगोष्ठी में प्रमुख रूप से पूर्व महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे दिनेश कुमार पाठक महामंत्री नवीन सिंह जय सिंह अशोक कोरी रजनीश श्रीवास्तव सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

News TOP Footer