उप मुख्यमंत्री ने किया मातृत्व एवं शिशु चिकित्सा इकाई के नवीन भवन का शुभारंभ

0 116
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : उप मुख्यमंत्री तथा चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने 1436 लाख रूपये लागत से जिला चिकित्सालय सीधी के परिसर में 100 बिस्तरीय नव निर्मित मातृत्व एवं शिशु चिकित्सा ईकाई के नवीन भवन का शुभारंभ किया। उन्होने आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं को एमसीएच के लिए सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू के रूप में स्थापित हो रहा है। लंबे समय तक विश्वगुरू बने रहने तथा आर्थिक महाशक्ति के रूप में निरंतरता बनाए रखने के लिए स्वस्थ नागरिक स्वस्थ भारत की आवश्यकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ रिक्त पदों की पूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में जो भी रिक्त पद हैं उनके संबंध में रिपोर्ट बनाई जा रही जिन्हे पूर्ति करने की कार्यवाही की जाएगी। राज्य सभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जो वैभवशाली भारत की परिकल्पना की है उसके केन्द्र में स्वास्थ्य ही है। सभी को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए गांव-गांव तक हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं, विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक ने अपने उद्बोधन में आशा और विश्वास व्यक्त किया है कि सीधी जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी, व्यवस्थाओं में लगातार सुधार होगा तथा जिला निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक, धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा, जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देव कुमार सिंह चैहान, साथ ही कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक डाॅ. रवीन्द्र वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ. बीएल मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आई जे गुप्ता, सिविल सर्जन डाॅ. दीपारानी इसरानी सहित जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं स्टाॅफ उपस्थित रहे।

News TOP Footer