सोमवार 22 जनवरी को मांस मछली की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी

0 540
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अपर कलेक्टर राजेश शाही ने बताया कि आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल द्वारा अयोध्या में दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रस्तावित भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में सभी नगरीय निकायों के सीमान्तर्गत स्थित समस्त पशुवध गृह/मांस मछली की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिये गये हैं। अपर कलेक्टर ने समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निकाय स्तर पर उक्त निर्देश का व्यापक प्रचार-प्रसार करायें तथा निर्देश का कड़ाई से पालन करते हुये दिनांक 22 जनवरी 2024 को सभी पशुवध गृह/मांस मछली की दुकानें बंद रखी जायें।

News TOP Footer