जिला पंचायत के शिक्षा स्थाई समिति की बैठक में उठा भ्र्ष्टाचार का मुद्दा अध्यक्ष ने कहा जांच हो

0 153
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 19 जनवरी को जिला पंचायत के शिक्षा स्थाई समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में समिति के सदस्य मनोज सिंह चौहान प्रदीप शुक्ला सरस्वती बहेलिया केडी साकेत सहित अन्य सदस्य समिति के सचिव जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा प्रभारी सहायक आयुक्त डीके द्विवेदी सहित अन्य विभाग प्रमुख और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिस पर अध्यक्ष और सदस्यों ने चर्चा की बैठक में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संबंध में भी व्यापक चर्चा की गई बैठक में अध्यक्ष ने विभिन्न योजनाएं जिसमे साइकिल गणेश वितरण की समीक्षा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की गई बैठक में अध्यक्ष ने 30% से कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालय की तैयारी और उनके कार्य योजना पर भी चर्चा की बैठक में अध्यक्ष ने अतिथि शिक्षकों की शिकायतों की भी समीक्षा की बैठक में अध्यक्ष श्रीमान सिंह ने राज्य शिक्षा केंद्र के कार्यों की योजना अंतर्गत वित्तीय समीक्षा की इसके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग राज्य शिक्षा केंद्र आदिवासी विकास विभाग एवं विद्यालयों में संलग्न एवं संबद्ध अधिकारियों शिक्षकों की सूची तथा आदेश की प्रति समिति के सदस्यों को अवगत कराए जाने की भी समीक्षा की बैठक के दौरान स्कूलों में फर्नीचर सहित अन्य सामग्रियों के किए गए घोटालों पर भी जमकर बवाल हुआ समिति के सदस्य मनोज सिंह ने इस मुद्दे को उठाते हुए दोषी अधिकारी कर्मचारियों की खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की जिस पर जिला शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष श्रीमान सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को समिति बनाकर मामले की तत्काल जांच करते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के प्रस्ताव को दर्ज कराया। बैठक के दौरान आदिवासी विकास विभाग के समस्त निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक के बाद जिला पंचायत शिक्षा स्थाई समिति के सदस्य मनोज सिंह चौहान ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को समिति की बैठक के दौरान उठाए गए भ्रष्टाचार के मुद्दों की जानकारी दी और कहा कि इस घपलेक घोटाले को करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।

News TOP Footer