पीएम जनमन महाअभियान टमसार मे प्रधानमंत्री ने हितग्राहियों से किया संवाद

सीधी धर्मेंद : 15 जनवरी को प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान अंतर्गत मेगा इवेंट का आयोजन पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंहए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंहए कलेक्टर श्री साकेत मालवीय सहित जनप्रतिनिधिगणए गणमान्य नागरिक एवं हितग्राही उपस्थित रहे। आदिवासी न्याय महाभियां कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो क्रोम फेंसिंग के माध्यम से दिए गए उद्बोधन से हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आदिवासी भाइयों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं जिसकी गारंटी मोदी की गारंटी है उन्होंने कहा कि आदिवासियों की विकास की मोदी गारंटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के बाद टमसार में आयोजित मेगा इवेंट कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश की पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती राधा सिंह विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने दीप प्रज्वलित करके की कार्यक्रम में सभी अतिथियों का कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने स्वागत किया कार्यक्रम में अतिथियों का आदिवासी शैली में स्वागत किया गया इस दौरान आदिवासी कलाकार छात्र.छात्राओं ने आदिवासी कलाओं की कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों की सदैव चिन्ता करते हैं। नित नई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश की सबसे पिछड़ी 75 जनजातियों के लिए पीएम जनमन अभियान के माध्यम से सौगात लेकर आए हैं। इन परिवारों के सभी पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है। राज्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछड़ी जनजातियों में शामिल जिले के बैगा जनजाति के सभी परिवारों को शत-प्रतिशत योजनाओं से लाभान्वित करें। विधायक धौहनी श्री टेकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जनमन अभियान ने पिछले 75 वर्ष से विकास से अछूते बैगाओं को विकास की कड़ी से जोड़ने का कार्य किया है। इस अभियान के पूरा होने पर प्रत्येक बैगा परिवार सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो जाएगा। राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने कहा कि अपने अतीत का अध्ययन करने पर आप पायेंगे कि प्रत्येक महापुरूष को उत्कर्ष तक पहुंचाने में आदिवासी भाई बहनों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा है। राजकुमार राम को मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम बनाने का श्रेय आदिवासी भाई बहनों को ही है। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन अभियान तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होने कहा कि जनजातिय बंधुओं के जीवन में समृद्धि लाने के उद्देश्य से पीएम जनमन अभियान शुरू किया गया है। कार्यक्रम के अंत में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया गया।
