जनसुनवाई में कलेक्टर साकेत मालवीय ने 124 आवेदकों की समस्याओं को सुना

0 431
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जनसुनवाई में कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 124 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित करते हुए कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि जिन आवेदन पत्रों में समय सीमा निर्धारित की गई है उसको विभाग प्रमुख तत्काल अपने संज्ञान में लेकर निराकरण कर संबंधित आवेदन कर्ता को सूचित करें। जनसुनवाई में ग्राम गाड़ाबबन सिंह तहसील गोपद बनास से आए 71 वर्षीय दिव्यांग शारदा सिंह को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। ग्राम भेलकी खुर्द की आवेदिका माया कोल को उसकी शारीरिक अवस्था को दृष्टिगत रखते हुए ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इसी प्रकार जनसुनवाई में ग्राम कड़ियार तहसील सिहावल के मटुकधारी पाण्डेय एवं ग्राम मुड़ेहरिया तहसील मझौली के रामलखन दुबे को श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित निराकरण होने से आवेदक बहुत खुश और संतुष्ट दिखे। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही, एसडीएम गोपद बनास नीलेश शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer