श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया

सीधी धर्मेंद : लगभग 500 वर्षों के कड़े संघर्ष के बाद आखिरकार अयोध्या में भगवान श्री राम के नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसके लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख निर्धारित की गई है और इसके लिए भगवान श्री राम के मंदिर के लिए सतत संघर्ष करने वाले लाखों लाख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को इस पुनीत पावन अवसर पर अयोध्या पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है और लाखों लाख कार्यकर्ताओं को हल्दी अक्षत का चावल और निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है 7 जनवरी को सीधी जिला मुख्यालय में भी विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह विश्व हिंदू परिषद जिला सीधी के अध्यक्ष गणेश सिंह विश्व हिंदू महासभा के भास्कर सिंह चौहान सहित अन्य कई पदाधिकारीयो ने सीधी शहर के वार्ड न. 1 के केउटान मोहल्ला में पहुंचकर वार्ड वासियों को 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए पीले चावल और आमंत्रण कार्ड दिए ढोल नगाड़े के बीच लोगों को आमंत्रण देने पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की खुशी देखते ही बनती थी। लोगों को आमंत्रण पत्र वितरित करने के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने विश्व हिंदू परिषद के महाकौशल प्रांत के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह से दिए जा रहे निमंत्रण कार्ड के संबंध में उनकी प्रतिक्रिया ली इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए किए गए संघर्षो को भी एन टीवी इंडिया न्यूज़ से साझा किया।
