बच्चों के विवाद के बाद महिला ने ट्रेन से कटकर की आत्म हत्या

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले के मड़वास चौकी के गांव कतरवार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है बताया गया कि बच्चों के विवाद में प्रजापति और जायसवाल समाज के लोगों के बीच हुए विवाद के बाद प्रजापति महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली इसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं मृतक महिला के परिजन बच्चों के विवाद में महिला के साथ विवाद करने वाले लोगों को इसका जिम्मेदार बता रहे हैं। एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस संबंध में मड़वास चौकी के प्रभारी केदार परौहा से जानकारी चाहि तो उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टिय अभी बच्चों के बीच हुए विवाद का मामला सामने आया है पुलिस मर्ग कायम करके पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर पुलिस आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा काम करेगी।
