नए वर्ष में नई ऊर्जा, स्फूर्ति और उमंग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें कहा कलेक्टर श्री मालवीय ने

सीधी धर्मेंद : 1 जनवरी 2024 नव वर्ष की शुरुआत जिला कलेक्ट्रेट में राष्ट्रगान तथा राष्ट्रगीत के गायन के साथ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। कलेक्टर ने कहा कि इस नए वर्ष में नई ऊर्जा, स्फूर्ति और उमंग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लें। अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लक्ष्यों की प्राप्ति में अपना योगदान करें, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएं। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, उपखंड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
