सिहावल कॉलेज के प्राचार्य के साथ घसीट कर की गई मारपीट वीडियो वायरल हुआ

सीधी धर्मेंद : विगत 29 दिसंबर को सीधी जिले के सिहावल चौकी अंतर्गत सिहावल कॉलेज के प्राचार्य के साथ कुछ दबंगों के द्वारा ग्राम बमुरी की गई मारपीट का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में आरोपी स्कूल के प्राचार्य को सड़क पर जमकर पीटने के बाद उसको घसीटते हुए अपने घर की तरफ ले जा रहे हैं इस वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। यह मामला अब सिहावल चौकी पहुंच गया जहां पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध प्राचार्य के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है इस संबंध में एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने चौकी प्रभारी सिहावल फूलचंद बागरी से फोन पर जानकारी चाहि तो उन्होंने बताया कि आरोपियों और प्राचार्य के बीच पुराना विवाद था जिसको लेकर रंजीसन आरोपियों ने प्राचार्य के साथ जो अपने घर जा रहे थे रास्ते में रोक कर उनके साथ मारपीट की प्रभारी फूलचंद बागरी ने बताया कि मामले में चार आरोपी हे जिनमें रिंकू चतुर्वेदी, युधिष्ठिर चतुर्वेदी, रविंद्र साहू और कलावती चतुर्वेदी के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 506, 34 आईपीसी के साथ एससी एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल की कार्यवाही कर रही है।
