छात्रों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन कहा कालेज में चल रही है कुर्सी की लड़ाई

0 166
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : जिले भर के महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं के निराकरण की माग को लेकर 14 दिसंबर को छात्रों द्वारा रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया छात्र नेता शिवम शुक्ला के मार्गदर्शन में सत्यम सिंह और विक्रम साहू के सह नेतृत्व में आधा सैकड़ा की संख्या में छात्रों ने संजय गांधी महाविद्यालय ग्राउंड से नारेबाजी करते हुए कलेक्टर परिषद पहुंचकर तहसीलदार को 8सूत्रीय मांग पत्र सौंपा जिसमें महाविद्यालय में पढ़ने वाले एसटी एससी ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति एवं आवास भत्ता स्वीकृत नहीं किया गया है जिसे तत्काल स्वीकृत कराए जाने महाविद्यालय सामान्य छात्रावास संचालित नहीं किया जा रहा तत्काल प्रभाव से प्रारंभ कराए जाने संजय गांधी महाविद्यालय और कन्या महाविद्यालय के बीच रेलिंग चौराहा बनाए जाने सामान्य वर्ग के 10% आरक्षण प्राप्त छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदाय कराए जाने जिले में गर्ल्स एनसीसी इकाई संचालित कराए जाने महाविद्यालय के निराशाजनक परीक्षा परिणाम का पुनः मूल्यांकन का सुधार कराए जाने महाविद्यालय के पुस्तकालय में सभी विषयों की पुस्तक के उपलब्ध कराए जाने वाले शामिल रहे जिला प्रशासन की ओर से महाविद्यालय स्तर की समस्याओं को सात दिवस के अंदर निदान करने का आश्वासन दिया गया है तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्र नेता शिवम शुक्ला ने संजय गांधी कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां कुर्सी की लड़ाई में छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा है तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के बाद छात्र नेता शिवम शुक्ला ने नव इंडियन इसको सौंप गए ज्ञापन की मांगों की और एन टीवी इंडिया न्यूज़ को जानकारी दी।

News TOP Footer