विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समिति गठित हुई

0 158
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे ने आदेश जारी कर विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के लिए जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया है। जारी आदेशानुसार समिति में कलेक्टर अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सदस्य सचिव होंगे। साथ ही अपर कलेक्टर, विकास विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, एलडीएम यू.बी.आई सीधी, मुख्य प्रबंधक एसबीआई मुख्य शाखा सीधी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (समस्त) तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत (समस्त) समिति के सदस्य होंगे। जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति के द्वारा सम्पूर्ण जिले के लिए आई.ईसी. वैन का तिथिवार पंचायत वार रूटचार्ट एवं कार्यक्रमों का निर्धारण किया जावेगा। विकासखण्ड स्तरीय, नगरीय निकाय समिति, ग्राम पंचायत समिति के समन्वय कर कार्यक्रम को आयोजित कराना तथा कार्यक्रम की माॅनीटरिंग, प्रचार प्रसार, समन्वय रिपोटिंग आदि कराने की जिम्मेदारी होगी। नगरीय निकाय स्तर की समिति में कलेक्टर अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीधी सदस्य सचिव होंगे।विकास विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं तहसीलदार गोपद बनास समिति के सदस्य होंगे। इस समिति के द्वारा नगरीय क्षेत्र के लिए आई.ई.सी. वैन का तिथिवार रूटचार्ट एवं कार्यक्रमों का निर्धारण कर जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति के अनुमोदन लिया जाएगा। जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति के द्वारा विकासखण्ड स्तरीय समिति से समन्वय कर कार्यक्रमों को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की माॅनीटरिंग, प्रचार प्रसार, समन्वय, रिपोटिंग आदि का कार्य नगरीय निकाय समिति के द्वारा किया जाएगा।

News TOP Footer