संजय सिंह उर्फ संजू ने अजय सिंह के जीतने पर 5 साल बाद कटवाए दाढ़ी-बाल

0 502
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : चुरहट विधानसभा से अजय सिंह की जीत ने उनके समर्थक संजय सिंह उर्फ संजू का संकल्प पूरा कर दिया। संजू ने पिछले चुनाव में अजय सिंह के हारने पर जीत का रंग-गुलाल नहीं खेला तो संकल्प ले लिया था कि जब हमारे नेता राहुल भैया (अजय सिंह) जीतेंगे तभी हमारे बाल-दाढ़ी पर नाई की कैची चलेगी। अन्यथा मैं जीवन पर्यन्त दाढ़ी-बाल रखे रहूंगा। पांच साल तक उन्होंने दाढ़ी-बाल नहीं कटवाए। रविवार को मतगणना में अजय सिंह की जीत होने पर सोमवार को संजू ने साड़ा गढ़ी में जाकर अजय सिंह के सामने मुंडन करवाया।दाढ़ी-बाल रखने के बाद केयर करने की संजय के सामने चुनौती खड़ी हो गई। जिससे बचने के लिए वे दो बार दाढ़ी-बाल को शेंपू करते थे, इसके बाद भी उनके चेहरे व सिर में खुजली होने लगी। संजू ने बताया कि अजय सिंह के कार्यालय सी-19 में उनकी मुलाकात एक सरदारजी से हुई। उन्होंने ही इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए एक ब्रश खरीदने की सलाह दी। संजू ने भोपाल में ही 90 रुपए में एक ब्रश खरीदकर रोजाना सुबह-शाम को दाढ़ी को ब्रश करते थे, जिससे उनको खुजली की समस्या से निजात मिल गई।चुरहट निवासी संजय सिंह ने बताया कि वे 2003 से जिस दिन अजय सिंह अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल करते थे, उस दिन से दाढ़ी-बाल बनवाना बंद कर देता था, उनके जीतने पर रंग-गुलाल खेलने के बाद ही दाढ़ी-बाल बनवाता था। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में संकल्प के अनुरूप संजय सिंह ने अजय का नाम निर्देशन पत्र दाखिल होने के बाद दाढ़ी-बाल बनवाना बंद कर दिया था लेकिन इस चुनाव में अजय सिंह भाजपा के शरदेंदु तिवारी से चुनाव हार गए। तबसे संजय ने अपना बाल-दाढ़ी बनवाना बंद कर दिए। इस दौरान अजय सिंह लोकसभा चुनाव भी सीधी से लड़े लेकिन उन्हें उस चुनाव में भी रीता पाठक से हार का सामना और संजय का संकल्प पूरा नहीं हुआ, तब से वे नाई की दुकान में जाना बंद कर दिए। संजय सिंह ने बताया कि वे इससे पूर्व एक नवंबर 2018 को दाढ़ी-बाल बनवाए थे 5 नवंबर 2018 को अजय सिंह ने विधानसभा चुनाव में अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था लेकिन उनके हारने कारण संकल्प अधूरा होने से दाढ़ी-बाल रखा रहा। 5 साल 1 माह 3 दिन बाद सिंह की जीत के बाद उनका संकल्प पूरा हुआ तो वे अजय सिंह के साड़ा गढ़ी में जाकर उनकी उपस्थिति में बाल-दाढ़ी करवाए।

News TOP Footer