विधानसभा क्षेत्र धौहनी के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कुंवर सिंह टेकाम निर्वाचित घोषित किए गए

0 66
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 3 दिसंबर को विधानसभा क्षेत्र धौहनी के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कुंवर सिंह टेकाम निर्वाचित घोषित किए गए हैं। श्री टेकाम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल काॅग्रेस के कमलेश सिंह को 3321 मतों के अंतर से पराजित किया। निर्वाचित घोषित श्री टेकाम को कुल 82063 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 78742 मत प्राप्त हुए। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर आर.पी. त्रिपाठी ने निर्वाचित श्री टेकाम को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद धौहनी के नवनिर्वाचित विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी जीत की प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस कही नहीं थी इसके साथ ही उन्होंने एमटीवी इंडिया न्यूज़ के पूछे गए अन्य सवालों के भी जवाब दिए।

News TOP Footer