सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

0 118
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक शिवानन्द कपासी ने आगामी 03 दिसम्बर को विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतगणना के दृष्टिगत मतगणना स्थल शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पुराना भवन) का अवलोकन किया। कलेक्टर तथा सामान्य प्रेक्षक ने विधानसभावार बनाये गये मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, गणना अभिकर्ता की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, मोबाइल एवं गेजेट्स चेकिंग, स्ट्रॉन्ग रूम मूवमेंट की सीसीटीवी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर में आवश्यक सुविधाएं, गणना के लिए मतगणना सामग्री, डाक मतपत्रों की गणना, ईवीएम में दर्ज मतों की गणना, वीवीपैट स्लीप गणना, परिणाम की घोषणा के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक डाॅॅ. रविन्द्र वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer