अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रीवा जोन ने सीधी पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया

सीधी धर्मेंद : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रीवा जोन रीवा केपी वेंकाटेश्वर राव आज सीधी जिले के वार्षिक निरीक्षण हेतु सीधी पहुंचे। सीधी पहुंचने पर सर्वप्रथम पुलिस परेड ग्राउंड में परेड़ की सलामी लेकरए परेड का निरिक्षण किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बलवा ड्रिल का अवलोकन किया जिसके बाद क्वार्टर गार्ड की सलामी ली जाकर पुलिस लाईन लर्निंग सेंटर का निरीक्षक किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने सैनिक सम्मेलन में सीधी पुलिस को संबोधित करते हुए उनकी समस्याएं जानी एवं उनका यथा उचित निराकरण किये। सम्मेलन में अतिण्पुलिस महानिदेशक रीवा जोन श्री केण् पीण् वेंकाटेश्वर राव ने कहा कि सीधी पुलिस ने चुनावी वर्ष में बहुत अच्छा कार्य कीया है जिसके लिए मैं समस्त सीधी पुलिस को बधाई देता हूं। आपकी कर्तव्य परायणता के चलते आमजन में सीधी पुलिस की एक बहुत ही अच्छी छवि उभर कर सामने आई है जिसे आने वाले समय में हम सबको मिलकर और बेहतर करना है। सैनिक सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक डॉण् रविंद्र वर्माए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तवए जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी समस्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारी तथा समस्त थाने एवं चौकियों से आया हुआ पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। सैनिक सम्मेलन के पश्चात अतिण् पुलिस महानिदेशक रीवा जोन रीवा द्वारा पुलिस लाईन सीधी के समस्त शाखाओं जैसे शस्त्रागारए वस्त्रागारए पुलिस लाईन रोजनामचा कक्षए सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया निरीक्षण उपरांत लाईन के संधारित रजिस्टरों का अवलोकन कर उनके समुचित रख रखाव का निर्देश दियें। तत्पश्चात संजय गॉधी स्मृति महाविद्यालय पहुचकर स्ट्रांग रूप का निरीक्षण कर मतगणना पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिये एवं उसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर समस्त साखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
