कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने धान फसल कटाई प्रयोग का किया निरीक्षण

0 163
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : शासन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ सीजन के लिए फसल कटाई प्रयोग पटवारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा किए जा रहे हैं। फसल कटाई प्रयोग के आधार पर ही फसल की उत्पादकता निर्धारित होती है तथा कृषकों के लिए नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। फसल कटाई प्रयोग सही ढंग से हो इसके लिए कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा राजस्व अधिकारियों एवं कृषि अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री मालवीय ने स्वयं उपस्थित रहकर तहसील गोपद बनास अंतर्गत ग्राम पड़रा में धान फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण अवलोकन किया। इस अवसर पर तहसीलदार रवि कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार तीरथ प्रसाद अक्षरिया पटवारी सतमन्यु विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

News TOP Footer