स्वीप दल द्वारा सघन रूप से अधिक से अधिक मतदान हेतु किया जा रहा है प्रेरित

0 687
Main Ad1

sidhi dharmend : सीधी जिले में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप प्लॉन के तहत लगातार विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी गतिविधि के अंतर्गत जिला नोडल अधिकारी स्वीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी राहुल धोटे के निर्देशन में जगह-जगह मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। विधानसभा निर्वाचन दिनांक 17 नवम्बर 2023 को समस्त मतदान केन्द्र पर अधिक से अधिक मतदान कराने हेतु सतत् प्रयास किये जा रहे हैं। इस क्रम में स्वीप दल द्वारा आज ग्राम पंचायत स्तर, ग्राम स्तर, वार्ड स्तर एवं टोले मोजरे में मतदाताओं से मिलकर अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

News TOP Footer