मप्र को बेरोज़गारों का प्रदेश बना दिया – कहा पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने

सीधी धर्मेंद : विधायक,पूर्व मंत्री और सिहावल विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार श्री कमलेश्वर पटेल ने प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि शिवराज सिंह सरकार ने मध्यप्रदेश को बेरोज़गारों का प्रदेश बना दिया है।श्री पटेल ने आज सिहावल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान कही।श्री पटेल ने कहा क़ि विकास के बड़े -बड़े और झूठे दावे करने वाली भाजपा सरकार का कोई नेता अब तक बता नहीं आया कि प्रदेश में कितने नौजवानों को रोजगार मिला है? कितने युवाओं को रोजगार मिल पाएगा. फिलहाल सरकारी विभागों में पांच लाख से ज्यादा पद खाली है। शिवराज सिंह चौहान सरकार ने एक लाख पदों पर भर्ती करने का दावा किया वह भी चुनावी साल के आख़री समय खाना पूर्ति कर दी। नौकरी देने की इतनी चिंता थी तो पिछले साढ़े 18 सालों में सरकारी पदों पर भर्तियां क्यों नहीं की। इसका कोई जवाब नहीं भाजपा के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को झूठे सपने दिखाने का काम भाजपा ने किया है. युवा प्रदेश का भविष्य हैँ। विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में करीब चार हजार किलोमीटर पद यात्रा करके देश के नागरिकों को जगाने का कार्य किया है। भाजपा की केंद्र सरकार देश के संविधान एवं लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि आगे जाकर लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए सजग होकर कार्य करें।
