समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ना आने से निराश हुई जनता

सीधी धर्मेंद : 8 नबम्बर को सीधी मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav की होने वाली व्यवस्था परिवर्तन विशाल जनसभा उनके हेलीकाप्टर उड़ने के बाद टैकनिकल खराबी आ जाने के कारण वापस इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी जिसके कारण समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav सीधी शहर में आयोजित कार्यक्रम मे नहीं पहुँच सके। सीधी शहर में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राम प्रताप यादव ने अच्छी खासी मेहनत करके कई हजार लोगों की भीड़ कार्यक्रम स्थल में जमा की थी और भीड़ विधानसभा क्षेत्र सीधी की कोने-कोने से आई थी लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन अखिलेश यादव को रिसीव करने गए कई नेता जब वापस आए तो वह अकेले थे उनके साथ अखिलेश नहीं थे सभा में पहुंचकर विधानसभा सीधी के समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार राम प्रताप यादव ने जनता को राष्ट्रीय नेता के ना आने के कारणों की जानकारी दी और कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 11 नवंबर को फिर से आने के लिए कहा है जिसको सुनने के बाद जनता अपना आपा खो बैठी और वह कार्यक्रम स्थल से अपने घरों के लिए रवाना होने लगी।
