नगर पालिका के लगे बिजली के खंभो में बीजेपी का लगाया झंडा फिर निकाला

0 671
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में चल रहे विधानसभा के चुनाव में आदर्श आचरण संहिता शक्ति से लागू है जिसका पालन चुनाव लड़ने वाली सभी पार्टियों को करना है लेकिन कभी-कभी अति उत्साह में पार्टियों के कार्यकर्ता नियम की जानकारी के बिना नियमों को तोड़ देते हैं ऐसा ही एक मामला आज सीधी शहर में उसे समय सामने आया जब बीजेपी के कुछ कार्यकरता सीधी शहर में नगर पालिका के लगे बिजली के खंभो में बीजेपी का झंडा लगाने लगे बीजेपी के उक्त कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे से लेकर गांधी स्कूल तक पार्टी का झंडा नगर पालिका के बिजली के खंभो में बांध दिया जिसको देखने के बाद कांग्रेसी हरकत में आ गए और उन्होंने अधिकारियों और इधर-उधर फोन करना शुरू कर दिया लेकिन जैसे ही बीजेपी की कार्यकर्ताओं को अपनी गलती का एहसास हुआ वैसे ही वह नगर पालिका के बिजली के खम्भे में लगे बीजेपी के झंडों को निकलना शुरू कर दिया और कुछ ही घंटे में झंडा खंभे में लगने के बाद हटा दिए गए लेकिन इस दौरान कांग्रेसियों का पर आसमान चढ़ गया और उन्होंने मीडिया को बयान देकर कहा कि बीजेपी अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रही है।

News TOP Footer