पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी ने मीडिया से स्थिति स्पष्ट की कहा ज्ञान सिंह काबिल उम्मीदवार है

सीधी धर्मेंद : विधानसभा चुनाव 2023 में होने वाले चुनाव मे इस बार कांग्रेस पार्टी से सीधी विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की लंबी कतार थी जिसमें कई दिग्गजों के नाम शामिल थे जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह पूर्व नगर पालिका के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचन्द गुप्ता जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू संदीप उपाध्याय रंजन मिश्रा के नाम प्रमुख रूप से थे कड़े मुकाबले के बाद आखिरकार कांग्रेस पार्टी के आला कमाने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान को सीधी विधानसभा क्षेत्र से अपना अधिकृत उम्मीदवार बना दिया जिसके बाद टिकट न मिलने से टिकट के कई दावेदार नाराज हो गए जिनमे देवेंद्र सिंह मुन्नू ने कांग्रेस पार्टी ही छोड़ दी लेकिन इसके बाद कांग्रेस पार्टी के डैमेज कंट्रोल करने पर कई नाराज नेता पार्टी में वापस आ गए और पार्टी के प्रचार-प्रसार में जुड़ गए लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी पूर्व मंत्री और सशक्त दावेदार कमलेश्वर पटेल कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थे जिसको लेकर 4 नवंबर को मीडिया ने कमलेश्वर द्विवेदी के आवास पर पहुंचकर उनकी कांग्रेस से दूरी बनाए जाने पर उनकी प्रतिक्रिया ली जिसका जवाब देते हुए उन्होंने स्थिति स्पष्ट की और कहा की ज्ञान सिंह एक काबिल उम्मीदवार है इसलिए सभी को मिलकर उनकी जीत लिए अब प्रयास करने चाहिए इसके साथ ही पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी ने मीडिया के द्वारा पूछे गए अन्य सवालों के भी जवाब दिए पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि स्वास्थ्य कारणो से वह कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहे हैं लेकिन उनका पूरा समर्थन ज्ञान सिंह के लिए है जल्दी वह वापस आकर उनके साथ जनसंपर्क में दिखेंगे कमलेश्वर द्विवेदी के द्वारा मीडिया को दिया गया यह बयान उनके विरोधियों को निराश कर सकता है क्योंकि कमलेश्वर द्विवेदी के ज्ञान सिंह के साथ खड़े हो जाने से उनके विरोधियों को रणनीतिक रूप से बड़ा झटका लग सकता है।
