विधायक कुवर सिंह टेकाम को कमलेश सिंह ने कहा हमारे फूफा है इस बार उनका आशीर्वाद हमें प्राप्त है

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन के मतदान के लिए एक सप्ताह से कुछ ही दिन ज्यादा और शेष बचे हुए हैं ऐसे में राजनीतिक दलों का जान संपर्क तेज होने लगा है इसी कड़ी में सीधी जिले की धौहनी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के तीन बार के विधायक कुवर सिंह टेकाम का मुकाबला पिछली बार उनसे पराजित हो चुकी कमलेश सिंह से फिर से होने वाला है 15 साल के विधायकी के कार्यकाल को पूरा करने के बाद कुवर सिंह टेकाम को एक बार फिर से कमलेश सिंह का सामना करना पड़ेगा पिछली बार की हार से सबक लेकर कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश सिंह जी जान से जनसंपर्क में लगी हुई है और मतदाताओं के बीच में जाकर अपनी बात रख रही हैं इस दौरान वह जनता से तीन बार के विधायक कुवर सिंह टेकाम के बारे में जनता से जानकारी मांगती हैं और जनता की जानकारी के बाद कमलेश सिंह उनकोअपनी पार्टी की योजनाओं की जानकारी देती हैं और जनता से आशीर्वाद मांगती है। प्रचार प्रसार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके चुनाव मैदान में आने के बाद कई भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके समर्थन में आ खड़े हुए हैं इसके साथ ही एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब उनसे सवाल किया कि पूर्व विधायक आपके रिश्ते में क्या लगते हैं जिसका जवाब देते उन्होंने कहा कि रिश्ते में वह हमारे फूफा लगते हैं लेकिन चुनाव मैदान में हम एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी है फिर भी इस बार उनका भी आशीर्वाद हमें प्राप्त है। धौहनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा अपने लिए मतदाताओं से आशीर्वाद मांगा जा रहा है इस दौरान कमलेश सिंह जनता को अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से अपने रिश्तों की भी जानकारी देती हैं और कहती है कि उन्हें उनके फूफा का आशीर्वाद भी प्राप्त है लेकिन जनता का आशीर्वाद किसको प्राप्त होगा यह तो आने वाली 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।
