भाजपा सरकार ने प्रदेश को चौपट राज्य बनाया कहा पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने

0 138
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : एक जारी विग्यप्ति में बताय गया है की क्षेत्रीय विधायक,पूर्व मंत्री और सिहावल से कांग्रेस के उम्मीदवार श्री कमलेश्वर पटेल ने शिवराज सिंह सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि शिवराज सिंह सरकार गरीबों को मिटाने में लगी है। सामाजिक पेंशन, विकलांग पेंशन, पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति,संबल योजना की राशि सहित अन्य योजनाओं की राशि पिछले अनेक वर्षों से नहीं दी गई है। विधायक श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनजातीय बंधुओं को साहूकारों के कर्ज से अभी तक मुक्ति नहीं दिलाई जबकि वादा किया था कि 15 अगस्त 2020 तक साहूकारों के कर्ज से उन्हें मुक्ति दिला दी जाएगी. विधायक श्री पटेल ने आज सिहावल विधानसभा क्षेत्र के गहिरा, खाड़ी, मुसलहवा तरिहा,मुर्दाडीह,हटवा खास, खोरबा, कारिमाटी, लोहीडांड सहित अनेक गांव का जनसंपर्क करते हुए कही। श्री पटेल ने कहा कि जनजातीय समाज के सिर्फ वोट लेने से ही भाजपा का संबंध है. उनके मुद्दों को हल करने में उनकी कोई रुचि नहीं है।

News TOP Footer