डेम्हा ग्राम में नहीं दिखाई देता बीजेपी के सड़कों का जाल जनता ने कहा सिर्फ वोट लेने आए थे

0 143
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश में भाजपा तीन पंचवर्षीय से शासन कर रही है इस दौरान भाजपा ने विकास के कई काम किए हैं और उसके बड़े-बड़े दावे हैं भाजपा कहती है कि उसने पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया लेकिन सीधी जिला मुख्यालय से लगे ग्राम डेम्हा में बीजेपी के सड़कों का जाल नहीं दिखाई देता यहां गांव तक पहुंचने वाली सड़क गांव की जनता के लिए जंजाल बन चुकी है यहां कच्ची सड़क से उड़ने वाली धूल लोगों को बीमार और परेशान बना रही है चुनावी दौर में रोड की इसी समस्या को लेकर एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने डेम्हा गांव के लोगों की प्रतिक्रिया ली तो उन्होंने कहा कि यहाँ नेता सिर्फ वोट लेने के लिए आए थे उसके बाद कोई नहीं आया। गांव की रोड की समस्या को लेकर एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने गांव में प्रचार करने आए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ज्ञान सिंह से रोड की समस्या पर सवाल उठाया तो उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिर्फ खोखले वादे किए हैं जिसका उदाहरण यह डेम्हा गांव की रोड है।

News TOP Footer