धनबल और बाहुबल के बड़े.बड़े दिग्गजो से चुनाव लड़ने सामने आए निर्दलीय रिंकू कुशवाहा

सीधी धर्मेंद : विधानसभा के चुनाव में जहां राष्ट्रीय पार्टी के धनबल और बाहुबल के बड़े.बड़े दिग्गज मैदान में उतरकर अपनी ताल ठोक रहे हैं वही गरीब और निर्दलीय उम्मीदवार भी लोकतंत्र के इस महापर्व में उनके मुकाबले में उतरने से पीछे नहीं है ऐसे ही एक उम्मीदवार रिंकू कुशवाहा ने भी सीधी विधानसभा क्षेत्र से 27 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन फार्म जमा कर दिया अपना नामांकन फार्म जमा करके बाहर आए रिंकू कुशवाहा से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब सवाल उठाया की गरीब उम्मीदवार हैं आप इतने बड़े दिग्गजों का मुकाबला कैसे करेंगे जिस पर उन्होंने कहा कि क्या गरीब उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ सकते रिंकू कुशवाहा ने कहा कि गरीब ही गरीबों के भले के लिए चुनाव लड़कर उनका भला कर सकता है ऐसे में अब बीज बिक्रेता रिंकू की उम्मीदवारी चर्चा का विषय बनने लगी है।
