चुरहट की जनता मेरा अभिमान और स्वाभिमान दोनों है कहा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने

0 169
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भइया ने चुरहट की माटी से आत्मा का संबंध बताते हुए कहा है कि इस क्षेत्र की जनता न केवल मेरा अभिमान है बल्कि स्वाभिमान भी है मैं किसी पद पर रहूँ या न रहूँ लेकिन यह रिश्ता मेरे जीवन का ऐसा अटूट रिश्ता है जिसे कोई छीन नहीं सकता आज चुरहट विधानसभा के ग्राम कुशमहर, धनहा, जमुनिहा, बरौं, खड्डी खुर्द, बड़ेसर एवं रतवार में आयोजित जनसभाओं एवं जनसंपर्क के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने मुझे अपने परिवार के सदस्य की तरह जो असीम प्यार और आशीर्वाद देते हुए लगातार 30 सालों तक अपना सेवक चुना उस कर्ज को मैं कभी नहीं चुका सकता अजय सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में मुझे भले ही सेवा करने का अवसर नहीं मिला लेकिन इस क्षेत्र की जनता ने मुझे अपने स्नेह और आशीर्वाद से इस कमी को कभी महसूस नहीं होने दिया अजय सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में जनता ने जिन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा उन्होंने जनता के विश्वास को जो चोट पहुंचाई है उसकी पीड़ा जनता के मन और मस्तिष्क दोनों में है| अजय सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने यह कभी नहीं सोचा था कि गरीबी रेखा के राशन कार्ड, आवास योजना और वृध्दा निराश्रित पेंशन के लिए भी उसे पैसे देने पड़ेंगे उन्होंने कहा कि इस चुनाव में क्षेत्र की जनता ऐसे लोगों को जरूर सबक सिखायेगी।

News TOP Footer