कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल की हनुमानगढ़ और झाला की सभा में उमड़ा जन सैलाब

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल ने आज हनुमानगढ़ और झाला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार और शिवराज ने प्रदेश के नौजवानों का भविष्य चौपट कर दिया| व्यापम जैसे घोटाले की वजह से पढ़े-लिखे नौजवानों का भविष्य अंधकार में हो गया| व्यापम घोटाले में पैसे लेकर लोगों को नौकरियां बेची गई और पढ़ा लिखा नौजवान अपने को ठगा महसूस कर रहा है| उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश को घोटालों का प्रदेश बना दिया समाज का हर तबका शिवराज भाजपा सरकार में परेशान रहा है| न्याय के लिए लोग भटक रहे हैं| सिंह ने कांग्रेस की घोषणाओं से अवगत कराते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को 1500 रूपये महीने बिना किसी शर्त के दिए जाएंगे| 500 रूपये में सब को गैस का सिलेंडर मिलेगा| हर स्कूल जाने वाले बच्चों को 500 से 1500 महीने दिए जाएंगे| जिससे उसे अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके| लड़कियों की शादी के लिए एक लाख की सहायता राशि दी जाएगी| किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा| 5 हॉर्स पावर तक के बिजली के बिल पंपों के फ्री होंगे| 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी| अजयसिंह ने कहा की कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा| पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि प्रदेश का समुचित विकास सिर्फ कांग्रेस कर सकती है| हम अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए योजनाएं बनाते हैं जिससे समाज के हर तबके को उसे योजना का लाभ मिलता है| पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सभाओ में जिस प्रकार से जन सैलाब उमड़ रहा है यह प्रदेश में परिवर्तन का शुभ संकेत है प्रदेश में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
