भुमका और मूसामूड़ी के मतदाताओं ने खाई कसम विधानसभा निर्वाचन के मतदान का बहिष्कार करेंगे

0 648
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : टोंको-रोंको-ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा के अगुवाई में मझौली उपखंड के ग्राम मूसामूड़ी में भूमि अधीग्रहण को निरस्त करने तथा भूमि अधिग्रहण में धोखाधड़ी के दोषियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम किए जाने हेतु 18 सितंबर से पीड़ित आदिवासी किसानों द्वारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जा रही है। किसानों की हड़ताल को जिला प्रशासन के अनदेखी करने से आज दिनांक 18 अक्टूबर 2023 को भूख हड़ताल के 31वें दिन आदिवासी चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में आदिवासी किसानों ने चर्चा में कहा कि लोकतंत्र में लोगों के मौलिक अधिकार और स्वतंत्रता की रक्षा होनी चाहिए परंतु चिंता की बात है की सीधी जिले का प्रशासन ऐसा नहीं कर रहा है। नागरिक चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेकर यह सुनिश्चित करते हैं कि उनकी आवाज सुनी जाए, बोलने और समानता स्वतंत्रता के अधिकारों की रक्षा की जाए। जमीन लूट के खिलाफ मूसामूड़ी भुमका के आदिवासी किसानों का संघर्ष 2011 से चल रहा है सरकार और जिला प्रशासन द्वारा अनदेखी की जा रही है इस कारण भुमका और मूसामूड़ी के मतदाताओं का निर्णय है कि हम मतदाता 17 नवंबर 2023 के विधानसभा निर्वाचन के मतदान का बहिष्कार करेंगे और वोट डालने पोलिंग बूथ पर नहीं जाएंगे। आदिवासी चौपाल में यह भी निर्णय किया गया की 18 सितंबर 2023 से जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज 18 अक्टूबर2023 से स्थगित की जाती है विधानसभा चुनाव के बाद पुनः शुरू की जाएगी।

News TOP Footer