समाजवादी पार्टी ने सीधी विधानसभा क्षेत्र से रामप्रताप यादव को वनाया उम्मीदवार

सीधी धर्मेंद : समाजवादी पार्टी ने सीधी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामप्रताप यादव को सीधी विधानसभा क्षेत्र का उम्मीदवार बनाया है राम प्रताप यादव समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बनने के बाद 17 अक्टूबर को सीधी शहर पहुंचे जहां पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीधी विधानसभा से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सीधी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामप्रताप यादव से एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने उनकी प्राथमिकताओं की जानकारी लेते हुए कहा की आप पर आरोप है कि आपको पहले दूसरों को हराने के लिए खड़ा किया जाता था आज उन्हीं के मुकाबले हैं जो आपको दूसरों को हराने के लिए खड़ा किया करते थे जिसका जबाब देते हुए सपा उम्मीदवार रामप्रताप यादव ने कहा जबाब आप उनसे पूछिए जो आरोप लगाते हैं लेकिन अब तो खेल रोमांचक होगा।
