मतदान केन्द्रों का सतत रूप से निरीक्षण जारी रखें- कहा जिला निर्वाचन अधिकारी ने

0 603
Main Ad1
सीधी धर्मेंद : विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सेक्टर अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी अपने मतदान केन्द्रों का नियमित रूप से भ्रमण करें। मतदान केन्द्रों में सभी आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायें। इसके साथ ही सभी मतदान केन्द्रों में मतदान केन्द्र के संबंध में आवश्यक जानकारियां प्रदर्शित किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि सेक्टर अधिकारी पीठासीन अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे तथा उनके दायित्वों के विषय में भी अवगत रहेंगे। ईव्हीएम मशीनों की कमीशनिंग के समय भी सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा ईव्हीएम मशीनों के प्रोटोकाल के संबंध में पूरी जानकारी रखेंगें तथा कड़ाई से उसका पालन सुनिश्चित करेंगे।प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही तथा मास्टर टेªनर्स डाॅ अरविन्द कुमार त्रिपाठी, डाॅ. के.बी. सिंह द्वारा सेक्टर अधिकारियों से जुड़े प्रावधानों के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया। प्रशिक्षण में उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा सहित समस्त सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहें।
News TOP Footer